यूपी में चुनाव नजदीक आते ही सपा ने निकाली साइकिल यात्रा, महंगाई -बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश

0
97

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज केंद्र और योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ निकाली साइकिल यात्रा |

नंदनी चौहान

आगरा उत्तर प्रदेश| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है | एक बार फिर समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा के जरिए यूपी के सिंहासन को पाने के लिए तैयारी कर रही है| आज समाजवादी पार्टी जनेश्रर मिश्र की जयंती पर आज पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली गई|

सपा द्वारा यूपी के 75 जिलों में साइकिल यात्रा की तैयारी की गई| हर जिले में पार्टी के विधायक सांसद या पूर्व मंत्री को इसकी जिम्मेदारी दी गई |जहां वे खुद तो साइकिल चलाएंगे ही साथ ही ज्यादा से ज्यादा समर्थकों शामिल कर अपनी ताकत भी दिखाएंगे |सपा की कोशिश भाजपा सरकार को घेरने की थी| समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली | उनके साथ कार्यकर्ताओं का बड़ा दल मौजूद था | उनका यह कारवां पार्टी कार्यालय से चलकर जनेश्वर मिश्रा पार्क तक चला | इस दौरान पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया| साइकिल यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो कि क्षेत्र में पांच से 10 किलोमीटर तक चली |
यात्रा निकालते हुए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने महंगाई बेरोजगारी और खेती- किसानों सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा |उन्होंने कहा भाजपा एक नंबर की झूठी पार्टी है वह हर मुद्दे पर झूठ बोलती है | सपा नेता ने कहा कि अभी तक हम 350 सीट जीतने का दावा कर रहे थे पर जनता की नाराजगी को देखकर लगता है कि हम 400 सीट जीत सकते हैं |

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के डिप्टी सीएम ने बोला कि करोना काल में विपक्ष अपनी खिड़कियां तक खुलने से डरते थे| सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अच्छी बात है कि वहा साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं इससे उनकी सेहत तंदुरुस्त होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here