हरियाणा की मशहूर Singer Renuka Pawar सिंगर रेणुंका पावार के गाने 52 Gaj ka daman ” ने हरियाणवी गानों के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये पहला ऐसा हरियाणवी गाना है जिसपर अब तक सबसे ज़्यादा व्यूज आए हैं। इस एकमात्र गाने ने एक बिलियन व्यूज हासिल किए हैं।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर रेणुका पंवार ने अपने गानों की वजह से इन दिनों चर्चाओं में अपनी जगह बनाई हैं। उनके गानों को सिर्फ हरियाणा के लोग ही नहीं देश-भर में लोग खूब पसंद करते हैं। छोटी सी उम्र में रेणुका ने अपने गानों से बहुत लोकप्रियता हासिल की है। रेणुका पंवार का “52 गज का दामन” गाना अभी लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। हाल ही में रेणुका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस रिकॉर्ड की खुशखबरी दी है और बताया है कि इस गाने पर एक बिलियन के पार व्यूज पहुंच गए है।
रेणुका पंवार ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिख कर अपने फैंस को इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘आप सभी के आशीर्वाद, प्यार साथ से ही हमने नामुमकिन को मुमकिन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को भी इस सफलता के लिए शुक्रिया अदा किया है। रेणुका ने आगे लिखा है कि अभी तो शुरुआत है सफर बहुत आगे तक है, अपना प्यार, आशीर्वाद और साथ यूंही बनाये रखें….हार्दिक धन्यवाद।

गाने में अपने डांस स्टेप्स और खूबसूरती से सबके बीच अपनी पहचान बनाने वाली प्रांजल दहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया किया है। “52 गज का दामन” पहला ऐसा हरियाणवी गाना है जिसपर एक बिलियन के पार व्यूज पहुंच चके हैं। फैंस भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर इस सफलता के लिए उनको बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रांजल ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर भी स्टाॅरी लगाकर फैंस को प्यार और साथ के लिए शुक्रिया अदा किया है।
One love this song