ब्रज से ही निकलेगी प्रदेश में सत्ता की राह , अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता -जेपी नड्डा ने किया ऐलान

0
17
CM Yogi

ब्रज संघटन क्षेत्र की बैठक में बोले मुख्यमंत्री , चुनाव की ऐसे करो तैयारी विपक्ष को नजर आए अपनी पराजय |

नंदिनी चौहान

आगरा उत्तर प्रदेश| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने रविवार को ब्रज क्षेत्र संगठन की बैठक में कहा प्रदेश में दोबारा भाजपा की ही सरकार बनेगी | पिछली बार ब्रज में मिली ऐतिहासिक सफलता को हमें दोहराना है | इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाए | रूठो को मनाए , उनके घर जाए हर बूथ पर वरिष्ठ नेता रात्रि प्रवास करें |

सीएम योगी ने कहा हमें एकजुटता के साथ चुनाव लड़ना होगा | जनता के बीच में जाकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा | उन्होंने कहा जनता को बताएं कि जब हम दूसरी लहर में काम कर रहे थे तब विपक्ष घरों में सोया हुआ था | उन्होंने विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए आक्रमक प्रचार का मंत्र दिया | योगी ने कहा करोना काल में बहुत से ऐसे काम भी हुए जिनके बारे में लोगों को नहीं पता |उन्होंने इंग्लैंड के संक्रमित दंपत्ति की कहानी सुनाई | जिसे एंबुलेंस की मदद से लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और बताया प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं | 33 नए मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहे हैं | वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन को अधिक महत्व देने की बात कही | उन्होंने कहा कि बीजेपी 2 लाख गांवों में 4 लाख हेल्थ वॉलंटियर्स को खड़ा करेगी, जो डॉक्टर्स की मदद करेंगे |योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा ने 8 घंटे शहर में चुनावी चिंतन किया | पदाधिकारियो को राजनीति के दांव पेच बताएं साथ ही संगठन को अधिक महत्व देने की बात कही |

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रज क्षेत्र में कई दिग्गजों के टिकट काटने के संकेत दिए | उन्होंने कहा नॉन परफॉर्मेंस वाले विधायक अपनी परफॉर्मेंस सुधार सुधारलें 2022 में नए चेहरों को मौका मिलेगा | टिकट किसी को भी मिले सभी पार्टी के लिए काम करें | उन्हें किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए कार्य योजना के तहत सभी से मिलना जुलना शुरू कर दें | ऐसी ही देश दुनिया की तमाम नई खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ सिर्फ और सिर्फ thebawabilat.in पर |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here