तौफीक़ हयात
कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र जारी कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा या वर्चुअल रैली को संबोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही है। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित आदिवासी परेशान है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा रोजगार की नहीं केवल धर्म की बात करती है। कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती।
वहीं प्रियंका गाँधी ने अपना नाता देहरादून से जोड़ा उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े है।
घोषणा पत्र में प्रियंका गाँधी ने महिलाओं को रिझाने के लिए महिला से जुड़ी ज्यादा घोषणाएं की हैं। प्रियंका गाँधी ने घोषणापत्र से कुछ मुख्य प्रस्ताव ये है-
उत्तराखंड में सरकार बनी तो गैस सिलेंडर ₹500 के पार नहीं जाएगा।
सरकारी नौकरी में महिलाओं को 40 प्रतिशत प्राथमिकता देंगे।
सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को डेढ़ गुना वृद्धि करेंगी।
कोरोना काल में पीड़ित परिवार को सालाना ₹40,000 की मदद की जाएगी।
200 यूनिट बिजली मुफ्त उपयोग के लिए दी जाएगी जिसका कोई भुगतान नहीं करना होगा।
राज्य में वर्तमान में 57,000 रिक्त पद है, उन्हें पहले ही साल में भरा जाएगा।