vinit kumar
आगरा उत्तर प्रदेश | महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के आरोप में मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें बढ़ गई हैं | दरअसल, रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर मुन्नवर राना के खिलाफ मध्य प्रदेश के गुना में एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 505(2) के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। एसपी राजेश मिश्रा ने कहा कि सीआरपीसी के सेक्शन 154 के तहत यह केस लखनऊ पुलिस को सौंप दिया जाएगा क्योंकि अपराध का स्थान लखनऊ था।

शायर Munawwar rana ने तालिबान को लेकर पूछे गए सवाल पर विवादित बयान दिया था | उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा था कि तालिबान उतने ही आतंकी हैं, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि हैं | राना से पूछा गया था कि तालिबान आतंकी संगठन है या नही | इसके जवाब में मशहूर शायर ने कहा था कि अगर वाल्मीकि रामायण लिखते हैं तो वह देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू थे | आदमी का किरदार बदलता रहता है | एक कार्यकर्म के दौरान मुन्नवर राना ने यह कहा था कि महर्षि वाल्मीकि एक डकैत थे लेकिन रामायण लिखने के बाद वह भगवान बन गए। राना ने यह भी कहा था कि जब हम वाल्मीकि को भगवान के रूप में बताते हैं तो हमें उनके बीते हुए समय के बारे में भी बात करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘व्यक्ति का चरित्र बदल जाता है। ठीक इसी तरह, अभी तालिबानी आतंकवादी हैं लेकिन समय के साथ लोगों का चरित्र बदल जाता है।’
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देवबंद में एटीएस सेंटर खोलने पर मुनव्वर राना ने कहा था कि प्रदेश में भी तालिबान जैसा काम हो रहा है | उन्होंने कहा था, ”जबतक यह सरकार है कुछ भी कर सकती है | लेकिन मौसम हमेशा एक-सा नहीं रहता है | उत्तर प्रदेश में भी थोड़े बहुत तालिबानी हैं, यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं | आतंकवादी क्या मुसलमान ही होते हैं, हिन्दू भी होते हैं | महात्मा गांधी सीधे थे और नाथूराम गोडसे तालिबानी था | यूपी में भी तालिबान जैसा काम हो रहा है | ”
यह केस बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव सुनील मालवीय की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सुनील मालवीय ने कहा, ‘तालिबान की महर्षि वाल्मीकि से तुलना कर के राना ने वाल्मिकी समुदाय और हिंदू धर्म का अपमान किया है। राना के बयान ने हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।’
यह कोई पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर राना पर विवादित बयान देने का आरोप लगा हो | इससे पहले भी वे कई दफे अपने बयानों के जरिए से विवाद खड़ा कर चुके हैं | हाल ही में मुनव्वर राना ने ऐलान किया था कि यदि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार फिर से बनती है तो वे यूपी छोड़ देंगे | उन्होंने कहा था कि यदि योगी आदित्यनाथ फिर से सीएम बनते हैं तो मैं समझ जाऊंगा कि यह राज्य मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है |
ऐसी ही देश और दुनिया की तमाम नहीं खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ सिर्फ और सिर्फ thebawabilat पर|