PM Narendra Modi ने राज्यसभा सांसद Oscar Fernandes के निधन पर दुख व्यक्त किया।
नंदनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश| पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।80 साल के फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे। जुलाई में योग करते समय गिर गये थे, जिसके बाद उन्होंने कर्नाटक के मंगलुरु स्थित Yenepoya अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार थे और कुछ हफ्तों पहले उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें योग के दौरान चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पिछले दिनों ही उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद से ही वह कोमा में बताए जा रहे थे।डॉक्टरों ने बताया था कि पिछले दिनों उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो रहा है लेकिन सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले जब वह योगा कर रहे थे तब उन्हें चोट लगी थी, तभी से उनके स्वास्थ्य में गिरावट होती चली गई।ऑस्कर फर्नांडिस के निधन की जानकारी कांग्रेस की प्रवक्ता लवन्या बल्लाल ने ट्वीट कर दी है।
ऑस्कर फर्नांडीज को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता था।उनकी गिनती संजय गांधी के करीबी नेताओं में भी होती थी। फर्नांडीज 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, इसके बाद वह 1996 तक लगातार यहां से जीतते रहे थे। अभी भी वह राज्यसभा सांसद थे | ऑस्कर फर्नांडीज़ केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोज़गार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वो यूपीए 1 के दौरान श्रम एवं रोज़गार राज्यमंत्री भी रह चुके थे। फिलहाल वो कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया | उन्होंने कहा, ”राज्यसभा सांसद श्री ऑस्कर फर्नांडिस जी के निधन से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं | उनकी आत्मा को शांति मिले ” ऐसी ही देश और दुनिया की तमाम नई खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ thebawabilat पर |