भारत की पुरुष हॉकी टीम ने हासिल की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने किया ट्वीट -यह दिन हर भारतीय को याद रहेगा |
नंदनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश| टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है | भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 4 दशक का सपना पूरा करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है | भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की | कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।
टीम इंडिया की शुरुआत इस मुकाबले में भले ही खराब रही हो मगर लगातार गोल दागकर वापसी की लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो गोल कर भारत पर दबाव बना लिया | लेकिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए , 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया | जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था | भारत के टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन सफर में टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बड़ा योगदान रहा है। कई अहम मौकों पर उन्होंने अपनी बेहतरीन डिफेंस से गोल बचाए। जर्मनी पर जीत के बाद श्रीजेश खुशी में कुछ तरह उछल पड़े।
जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा | सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगाकर इतिहास रचने की बधाई दी | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया-प्रफुल्लित भारत ! प्रेरित भारत! गर्वित भारत !
टीम इंडिया का जोश बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों के परिवार भी साथ हैं, जो सुबह से ही टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहे. टीम इंडिया की दीवार यानी गोलकीपर श्रीजेश का परिवार सुबह से ही टीवी के सामने जमा रहा और ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए हॉकी टीम को लड़ते हुए देखा |