गेंदबाजों में James Anderson ने हासिल किया छठा स्थान
दिव्यादित्य सिंह
जयपुर. Lord’s टेस्ट में हार के बावजूद England के कप्तान Joe Root को ICC rankings में फायदा हुए है। भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सिरीज़ में शानदार बल्लेबाजी के बदौलत Joe Root को 2 स्थान का फायदा हुआ है और वो ICC बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। England ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 64, 109 और 180 रनों की परियां खेली हैं। ICC ने अपने Twitter अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

इसके साथ ही Austrailia के Steve Smith दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय ओपनर Rohit Sharma भी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। Rohit को Lord’s टेस्ट की पहली पारी में 83 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने का फायदा हुआ है। वहीं Lord’s टेस्ट के Man Of The Match KL Rahul अपने शतक की बदौलत 37वे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान Virat Kohli और विकेटकीपर Rishabh Pant 5वे aur 7वे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के Babur Azam भी दो स्थानों की छलांग लगाकर 8वे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मौजूदा टेस्ट चैंपियन New Zealand के कप्तान Kane Williamson पहले स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो Lord’s की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले England के गेंदबाज James Anderson को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज Mohammad Siraj को 18 स्थान का फायदा हुआ है और वह 38वे स्थान पर पहुंच गए हैं। Jasprit Bumrah एक स्थान नीचे खिसक कर 10वे नंबर पर पहुंच गए हैं। Austrailia के तेज़ गेंदबाज Pat Cummins पहले स्थान पर बने हुए हैं।