जोबनेर । महिलाओं की भूमिका पर भव्य कार्यक्रम श्री कर्ण नरेन्द्र का एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय एवं कोर्टेवा एग्रीसाईस जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के कृषि अधिकारी डा० विमल पांडेय ने महिलाओं की कृषि से सहभागिता एवं उनके सशक्तिकरण विषय पर अपने वक्तव्य द्वारा महिलाओं को सम्बोधित किया एवं महिला विकास पर कार्टेवा एग्रीसाइंस कंपनी की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। इस कार्य में जालसू, जोबनेर एवं जयपुर से आई 60 महिला कृषक बहनों ने सहभागिता किया। महिलाओ ने पायोनियर के कृषि बीज उनके जीवन में अहम स्थान रखते हैं, कृषि प्रसार निदेशक डा सुदेश कुमार जी ने अन्तराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 एवं पायोनियर बाजरा की पौष्टिक उपयोगिता एवं महिला स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की।
डा० रेनु, डॉ पूनम प्रजापति एवं अन्य महिला वैज्ञानिकों ने भी महिलाओं की कृषि क्षेत्र में भूमिका पर अपने विचार प्रकट किए। महिला कृषक श्रीमती योगिता शर्मा ने बाजरा और सरसों के उत्कृष्ट बीजों से उनके जीवन में बदलाव पर अपने विचार रखें। श्याम वीर सिंह चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक जी ने महिलाओं के दैनिक जीवन, कृषि प्रणाली एवं पायोनियर प्रवक्ता कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि यह महिला सशक्ति करण कार्यक्रम बड़े स्तर पर संस्थान द्वारा एवं कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पूरे वर्ष संचालित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं की कृषि में उनकी सहभागिता बढ़ेगी एवं कृषि विकास संभव होगा।
