पहली बार किसी राष्ट्रपति ने रामलला दरबार में लगाई हाजिरी कहा – सबके राम सबमें राम , इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी |
Vinit Kumar
आगरा उत्तर प्रदेश| कृष्ण जन्माष्टमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है | देशभर में जन्माष्टमी के इस त्योहार को हर्षोलास के साथ मनाया जाता है | इस साल जन्माष्टमी का यह त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जा रहा है | भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था | रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे लीलाधर ने अपनी लीलाओं के साथ ही धरती पर अवतार लिया। इसके साथ ही शहर के मंदिरों में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…, हरे कृष्णा, राधे कृष्णा…का कीर्तन गूंज उठा।

आज के दिन कृष्ण भक्त धूमधाम से अपने कान्हा जी का जन्मदिन मनाएंगे | मंदिरों के बाहर मेले लगेंगे, गलियों में श्रीकृष्ण की झांकिया लगेंगी | चारों तरफ कृष्ण भक्ति में लोग डूबे रहेंगे | वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी | वहीं, सभी मंदिरों में भी जन्म के दौरान फूलों से कान्हा जी का स्वागत किया जाएगा | उन्हें माखन मिश्री खिलाई जाएगी |
यह हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है | ऐसा माना जाता है कि सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था | देश के सभी राज्य अलग-अलग तरीके से इस महापर्व को मनाते हैं|

आज के इस खास अवसर पर पहली बार किसी राष्ट्रपति ने अयोध्या आकर जन्मभूमि में शीश झुकाया | पीतांबरी और भगवा ध्वज से सजी-धजी राम नगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कई जगह स्वागत किया गया | राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम लला की आरती उतारी और कहा कि बिना राम के अयोध्या नगरी की कल्पना भी मुमकिन नहीं है राम के बिना अयोध्या का अस्तित्व ही नहीं है राम कथा पार्क में रामायण एंक्लेव का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा मानवता के लिए राम का जीवन और रामराज्य की कल्पना एकमात्र आधार है |राष्ट्रपति कोविंद हनुमानगढ़ी गए फिर स्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन किए हुए मंदिर निर्माण देखने गर्भ ग्रह भी गए | उन्होंने रामायण एंक्लेव के आयोजन की सराहना की |
कान्हा के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं | वहां 2 घंटे मथुरा में रहेंगे रामलीला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा संतो से भेंट भी करेंगे | सीएम श्री कृष्ण जन्मस्थान में कान्हा के दर्शन भी करेंगे |अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि 30 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व है | विशेष परिस्थितियों में प्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित उपस्थिति की सीमा रात्रिकालीन करोना कर्फ्यू में छूट दी गई है | उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में करुणा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्को से रिटायर का इस्तेमाल जरूर किया जाए | ऐसे ही देश और दुनिया की तमाम नई खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ सिर्फ और सिर्फ thebawabilat पर|