शिवम् कुमार
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई । खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार बस की भीषण टक्कर से बस में सवार एक महिला यात्री की मोके पर ही मौत हो गई। वही 20 यात्री घायल बताये जा रहे है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पंजाब से बिहार जा रही, यात्री बस रविवार की सुबह राजधानी दिल्ली के नजदीकी क्षेत्र ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर खड़ी ट्रक से जा टकराई। ट्रक और तेज रफ्तार बस की इतनी भीषण टक्कर थी। कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण टक्कर में एक महिला यात्री की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 यात्रियों को घायल बताया जा रहा है। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस पंजाब से बिहार जा रही थी। परंतु किसी को इस भयानक दुर्घटना की भनक न थी।
यह दुर्घटना दादरी थाने क्षेत्र के नजदीक हुई थी। थाना अधिकारियों को इस दुर्घटना की खबर मिलते ही वह घटना स्थान पर पहुंचे। और मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वही ट्रक और बस को क्रैन के द्वारा सड़क से हटवाया गया। पुलिस के मुताबिक बस चालक की बस चलाने के दौरान झपकी लग गई थी। जिसकी वजह से यह दुर्घटना हो गयी। वही हादसे की दुसरी वजह तेज रफ्तार भी बतायी जा रही है। ऐसी ही खबरों को सुनने और पढ़ने के लिए बने रहिए http://thebawabilat.in के साथ