पर्ल वी पुरी मामलार : कथित बलात्कार पीड़िता की मां ने माना अभिनेता को निर्दोष

0
420


अंकित कात्यायन

टीवी के जाने माने अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों मुश्किल में हैं। दरअसल, उस पर एक नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगाया गया है। आप जानते ही होंगे कि इस मामले में कई सितारों ने पर्ल के समर्थन में आवाज उठाई। अब इन सभी के बीच इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है दरअसल, कहा जा रहा है कि पीड़िता की मां ने पर्ल को भी निर्दोष करार दिया है। ताजा जानकारी के तहत पीड़िता के परिवार के सदस्य ने बयान जारी कर कहा है कि पीड़िता की मां का कहना है कि पर्ल वी पुरी निर्दोष हैं. उसे मेरे पूर्व पति ने इस मामले में फंसाया है।

दरअसल, दिव्या खोसला को इस समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में टैग किया गया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट में लिखा है, हम आप सभी को एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में बताना चाहते हैं कि उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं और दो साल से उनकी बेटी नहीं हुई है। हम पर्ल का समर्थन करते हैं। पुरी एकता के साथ और आशा करते हैं कि न्याय जल्द ही सामने आएगा।

एक अन्य पोस्ट को शेयर कर लिखा गया है, एकता शर्मा अपनी बेटी की कस्टडी के लिए काफी समय से लड़ रही हैं और यह सब एकता के पति द्वारा कोर्ट में गलत साबित करने और अपने बच्चे की कस्टडी न पाने की साजिश है। बिखर गई, उसे आपके समर्थन की जरूरत है और वह पर्ल पुरी का समर्थन करती है, क्योंकि वह निर्दोष है। हमें विश्वास है कि अंत में सच्चाई की जीत होगी।

अभिनेता पर्ल वी पुरी को बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। वहीं टीवी के कई सेलेब्स पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को झूठा बता रहे हैं. इस लिस्ट में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here