प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई
दिव्यादित्य सिंह
जयपुर. Tokyo Paralympics में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। और अब Noida के 18 साल के Praveen Kumar ने पुरुष हाई जंप में सिल्वर जीतकर टोक्यो में भारत के मेडल की गिनती 11 तक पहुंचादी है।
प्रवीण ने पुरुष हाई जंप T64 वर्ग के फाइनल में 2.07 मीटर की छलांग लगाई और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं Great Britain के Broom Edwards Jonathan ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। ब्रोंज मेडल Poland के Maciej Lepiato के नाम रहा जिन्होंने 2.04 मीटर की छलांग लगाई। प्रवीण ने 2.07 की छलांग लगाकर न सिर्फ मेडल पर कब्ज़ा किया बल्कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
प्रवीण ने T64 क्लास में मेडल जीता है। T64 क्लास में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनका पैर किसी वजह से कटना पड़ा हो। वैसे तो प्रवीण T44 क्लास के विकार में आते हैं पर वह T64 स्पर्धा में भी हिस्सा ले सकते हैं।
टोक्यो में अब भारत के हाई जंप में 4 मेडल हो चुके हैं। इससे पहले T63 की स्पर्धा में Mariyappan थे ने सिल्वर जीता था और Sharad Kumar ने ब्रोंज पर कब्जा किया। वहीं T47 क्लास में Nishaad Kumar ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। । इसके साथ ही भारत के टोक्यो में 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 11 मेडल हो चुके हैं।
Praveen Kumar का एक पैर सामान्य रूप से छोटा है। लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमज़ोरी नही बनने दिया। प्रवीण पहले वॉलीबॉल भी खेल चुके हैं। लेकिन बाद में फिर उन्होंने फिर हाई जंप का रुख किया और Delhi के Jawahar Lal Nehru स्टेडियम में कोच Satyapal Singh से ट्रेनिंग ली।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी Twitter के ज़रिए प्रवीण को सिल्वर जितने के लिए बधाई दी। उन्हें ट्वीट करके लिखा ‘पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’