नंदिनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश| कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि उसके नेता Rahul Gandhi का Twittter Account अस्थायी रूप से ‘निलंबित’ यानी सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने इस दावे को खारिज कर दिया। उसने कहा कि ‘यह अकाउंट अभी सेवा में बना हुआ है। इसके बाद कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का अकाउंट अस्थायी रूप से ‘लॉक’ किया गया है।
यह मामला राहुल गांधी का एक विवादास्पद पोस्ट ट्विटर की ओर से हटाए जाने के एक दिन बाद हुआ है। उस पोस्ट में उन्होंने नौ वर्षीय एक दलित लड़की के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा की थी। उसकी दिल्ली में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। ट्विटर ने शुक्रवार रात राहुल गांधी के इस पोस्ट को हटा दिया था | पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को साझा किया था तो उसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था | आम तौर पर, एक बार किसी यूजर के ट्वीट को नियमों के उल्लंघन के लिए हटाया जाता है, तो उन्हें 24 घंटे तक ट्वीट करने की इजाजत नहीं होती है. यौन उत्पीड़न पीड़ितों या उनके परिवारों की पहचान का खुलासा करना भारत में अवैध है और इसे उल्लंघन के रूप में माना जा सकता है |

कांग्रेस ने शनिवार शाम अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी पक्रिया चल रही है | उसने कहा, ‘अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे , जय हिंद | युवाओं के सम्मान में बोले राहुल गांधी, कहा-जब सड़क पर नहीं था कोई भी, तब कांग्रेसियों ने निभाई जिम्मेदारी और आगे भी यही होगा साथ ही अकाउंट लॉक होने के कारण राहुल ने नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया को इंस्टाग्राम पर बधाई दी |
देश और दुनिया की तमाम नई खबरों के अपडेट के लिए आप बने रहें मेरे साथ , सिर्फ और सिर्फ thebawabilat.in पर |
