Rj Kartik कौन हैं ? | Who is Rj Kartik ?
Rj kartik भारत के लोकप्रिय RJ, YouTuber और एक बेहतरीन कहानीकार हैं। उनका जन्म 22 दिसंबर 1990 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। लोगों के बीच उन्हें MyFM रेडियो में RJ के रूप में पहचान मिली है। फिलहाल वह यूट्यूब पर प्रतेक सोमवार को मोटिवेशन स्टोरी लेकर आते हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज के तारीख़ मे आरजे कार्तिक की पहचान एक बेहतरीन कहानीकार के तौर पर हो रही है। उनके यूट्यूब चैनल आरजे कार्तिक से अब तक 18 लाख लोग जुड़ चुके हैं।
RJ Kartik Birth and Education
Rj kartik शूरूआती पढ़ाई वो अपने जन्म स्थान के हिंदी मीडियम स्कूल से पूरी की थी। आठवीं क्लास के बाद उनका एडमिशन इंग्लिश मीडियम में हुआ। काफी मेहनत के बाद दसवीं में 80% मार्क्स लाये थे। जिसके बाद वो 12वी की पढ़ाई साइंस विषय से करना सही समझा। लेकिन वह 11वीं क्लास में फेल हो गए थे जैसे तैसे 12वीं क्लास मे पास हुये। आगे जयपुर से बी.बी.ए के लिए कॉलेज में दाखिला लिया |
Rj kartik की शुरुआती जिंदगी काफी साधारण थी। 12वीं के बाद से उनकी सोच बदलाव आया। उन्होंने भीड़ को छोड़कर कुछ अलग करना चाहने लगे। लेकिन उसे यह भी नहीं पता था कि आखिर खुद का गोल क्या है। आरजे बताते हैं कि मीडिया की खबरों में उनकी दिलचस्पी शुरू से ही थी। जब उन्हें समय मिलता था तो वे ज्यादातर अखबार पढ़ते थे।
उन्हें सबसे पहले उनके नाना ने मीडिया में करियर बनाने की सलाह दी थी। फिर उन्होंने देवरिया विश्वविद्यालय इंदौर को मीडिया से रूबरू होने के लिए एक इंटरसिप दिया। रिजल्ट देर से आने के कारण उन्होँने फैसला किया क्यों ना इसी बीच स्नातक की डिग्री हासिल की जाय। वो BBA की डिग्री पाने के लीये जयपुर में दाखिला लिया। जिसके बाद उनका कॉलेज का सफर शुरू हुआ। वह अपना अधिकांश समय कॉलेज में रेडियो सुनने में समय दिया करते थे।
रेडियो जॉकी से प्रेरित होकर उन्होंने फैसला किया कि मुझे रेडियो जॉकी बनना है और फिर उन्होंने जयपुर आकर कई रेडियो जॉकी के पास जाकर इंटरव्यू के लिए अप्लाई किया येसा काफी दिनो तक चला। उन्हें पहली बार जयपुर में इंटर्नशिप मे काम करने का मौका मिला। कुछ समय काम करने के बाद उन्हें रेडियो के एक विज्ञापन में एक छोटा सा रोल करने का मौका मिला। आगे उन्हें कोटा में पहली बार रेडियो जॉकी की नौकरी मिली। कुछ समय बाद वह MyFm से जुड़ गए। कुछ समय उन्हें मोटिवेशनल स्टोरी के साथ लोगों के बीच आने को कहा गया।
साल 2017 में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म में कदम रखा। वह प्रत्येक सोमवार को लोगों को बीच एक प्यारी सी कहानी लेकर आने लगे। धीरे-धीरे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर खास कर यूट्यूब पर आने लगे। आज के तारीख़ में आरजे कार्तिक की कहानी को काफी पसंद किया जाता है।आज उनके यूट्यूब चेनल के साथ लगभग 2.19M मिलियन लोग जुड़ चुके है।
