Sonam Kapoor Expressed Grief Bhanots death

0
252
sonamneerja
sonamneerja

Neerja Bhonat के निधन पर Sonam Kapoor ने दुःख जताया है। साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस sonam kapoor ने neerja bhonat की Biopic में अहम भूमिका निभाई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor ने साल 2016 में नीरजा Bhanot की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब खबर आ रही है कि नीरजा भनोट के भाई अनीश का निधन हार्ट अटैक के कारण चंडीगढ़ में हो गया, जिसके बाद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर नीरजा के भाई अनीश के निधन पर दुःख जताया है।

Sonam Kapoor ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दुःख प्रकट किया

आप इस पोस्ट को यहाँ देख सकते हैं

Sonam Kapoor ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है‌।

 उन्होंने अनीश के साथ एक पिक्चर शेयर की है जिसमें वह उन्हें लगे लगाते हुए दिख रही है। पिक्चर को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, “ओम शांति भगवान आपकी आत्मा को शांति दे अनीश भनोट आपको बहुत- बहुत धन्यवाद।”

Sonam Kapoor की इस पोस्ट पर बहुत लोग कमेंट कर अनीश को श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’ दूसरे एक यूजर ने उनकी लिखी किताब की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘मैंने इनकी किताब पढ़ी है जो इन्होंने अपनी बहन के लिए लिखी थी। वो एक बेहतरीन राइटर भी थे।’

आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर नीरजा भनोट की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाती नजर आई थीं, इस फिल्म का नाम ‘NEERJA‘ रखा गया था‌। यह फिल्म राम माधवानी के निर्देशन में बनी थी और साल 2016 में इसे रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सोनम के साथ शबाना आजमी, शेखर रविजानी, जिम सरभ, अर्जुन अनेजा, निकिल संघा भी अहम किरदार में नज़र आए थे। फैंस ने इस फिल्म की कहानी और Sonam kapoor की एक्टिंग को बहुत पसंद किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here