PM Modi के बर्थडे पर BJP करेगी सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत |
नंदनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश | प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को रात 12 बजे नमो ऐप पर एक वर्चुअल एक्जीबिशन चलाई जाएगी | ये एक्जीबिशन प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित होगी | प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं नमो ऐप पर दी जा सकेगी |
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी शुभकामनाएं देने वालों को एक प्रण लेना होगा | जैसे वो मेक इन इंडिया वस्तुओं का इस्तेमाल ही करेंगे, स्वच्छता के लिए प्रयास करेंगे, पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए एक संख्या निश्चित करेंगे |साथ ही नमो ऐप पर ‘अमृत प्रयास’ नाम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यों में हिस्सा लेना होगा | इसके लिए उन्हें समाज सेवा करनी होगी | इसके लिए ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा और इसी तरह के समाज सेवा के कार्यों में हिस्सा लेना होगा | प्रधानमंत्री अपने 71वें जन्मदिन पर आम दिनों की तरह व्यस्त दिनचर्या और बिना किसी उत्सव के बिताएंगे |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रोज की तरह अपनी दिनचर्या की शुरुआत करेंगे | सुबह जल्द उठाकर योग और व्यायाम करने के बाद स्नान और ध्यान करेंगे | इसके बाद अपने ईमेल चेक करेंगे और जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को देंगे | इसके बाद न्यूज़ वेबसाइट और अखबारों की खबर पर नजर डालेंगे | प्रधानमंत्री का दिन रोज की तरह व्यस्त रहने वाला है| 16 से 18 घंटे काम के दौरान वे आधा दर्जन से ज्यादा फिजिकल और वर्चुअल बैठकें करेंगे |

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जारी किए गए एक स्टेटमेंट के अनुसार वह प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक सेवा में उनके दो दशकों में किए गए कामों के उपलक्ष में 20 दिवसीय अभियान शुरू करेगी। इस 20 दिवसीय अभियान में विभिन्न कल्याण और जन कल्याण कार्यक्रमों और नवभारत मेले के बारे में बताएगी। युवा मोर्चा की तरफ से बताया गया है कि, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक जिलों में पिछले 7 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने काम का प्रचार करेगी। वह नवभारत मेला कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के साथ-साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करेगी।

इन सब कार्यक्रमों को करने का भारतीय जनता युवा मोर्चा का उद्देश्य यह है कि, वह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो सके। ऐसी ही देश और दुनिया की नई खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ सिर्फ thebawabilat पर|