BSP ने जिन चार नेताओं को प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी दी है उनके नाम हैं- धर्मवीर चौधरी, एम एच खान, सुधीन्द्र भदौरिया और फैजान खान
नंदिनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश| 2022 में यूपी में होने वाले चुनाव को देखते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा बदलाव किया है और अब लोगों तक अपनी और पार्टी की बातें पहुंचाने के लिए तीन 4 प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है |
यूपी चुनाव को लेकर मायावती और उनकी पार्टी अब फ़ुल एक्शन में है | BSP ने आज चार प्रवक्ताओं के नाम का एलान कर दिया है | मायावती की पार्टी में प्रवक्ता का होना किसी अजूबे से कम नहीं है | पार्टी मे मायावती के अलावा किसी को मीडिया में अपनी बात रखने की आज़ादी नहीं रही है | BSP के राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र को ही कभी कभार पार्टी की तरफ़ से बयान देने की इजाज़त थी | राज्य में घूम घूम कर ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे मिश्र को पार्टी की तरफ़ से मीडिया का हेड बनाया गया है | उनका ब्राह्मण सम्मेलन तीसरे चरण में पहुंच गया है | पहले चरण की शुरूआत अयोध्या से और दूसरे चरण की मथुरा से हुई | ब्राह्मण सम्मेलन के चौथे चरण का श्री गणेश चित्रकूट से होगा |
इससे पहले भी पिछले विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने चार प्रवक्ता नियुक्त किए थे | उस समय यूपी के प्रमुख गृह सचिव रह चुके नेतराम को भी प्रवक्ता बनाया गया था | लेकिन कुछ ही दिनों बाद सबसे ज़िम्मेदारी छीन ली गई थी | उस समय विधानसभा के चुनाव में बीएसपी की बड़ी हार हुई थी | तब 14 सालों के बाद यूपी में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई थी इसके बाद लोकसभा चुनाव में मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था | बीएसपी की सीटें ज़ीरो से दस हो गई लेकिन समाजवादी पार्टी की सीटें पांच ही रह गईं |
BSP में मायावती जो कहें वही सही होता है | सालों तक उनकी पार्टी सोशल मीडिया से दूर रही | लेकिन उनके भतीजे आकाश आनंद के विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद बहिन जी का हृदय परिवर्तन हो गया | अब मायावती Twitter पर भी हैं | अपनी और पार्टी की राय रखने के लिए वे Twitter पर एक्टिव है | वे किसी को फ़ॉलो नहीं करती हैं पर उनके 20 lakh फॉलोवर हैं | मायावती के राइट हैंड कहे जाने वाले सतीश चंद्र मिश्र भी पिछले महीने ट्विटर पर आ गए | प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर चुनावी मंच से भाषण, मायावती हमेशा अपना लिखा हुआ ही पढ़ती हैं | वे खुद ही लिखती है |
ऐसी ही देश और दुनिया की तमाम नई खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ सिर्फ और सिर्फ thebawabilat.in पर|
