स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रदेश Congress Committee द्वारा 30 हजार गांवों और वार्डों में ‘जय भारत महासंपर्क’ अभियान|
नंदनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश |आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर Congress जय भारत महासंपर्क अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के गांव में जन जन तक पहुंचना चाहती है | अभियान की शुरुआत में प्रदेश के सभी नेता निर्धारित प्रवास पर अलग-अलग इलाकों के प्रवास पर होंगे | नेतृत्व ने 3 दिन में यूपी के 90 लाख लोगों से जुड़ने का लक्ष्य रखा है | कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi चाहती है कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी निचले स्तर तक अपनी पहचान वापस ला सके |
जयभारत महासंपर्क अभियान’ के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे | मसलन कि हर नेता और कार्यकर्ता को गांवों में श्रमदान करना होगा | इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा | साथ ही साथ इस महासम्पर्क के दौरान मेरा देश- मेरा गांव कार्यक्रम के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बाड़ी, मंहगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी आदि मसलों संवाद होगा | कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Kumar Laalu ने कहा कि पिछले दिनों हमने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च किया | इस नकारा और निकम्मी सरकार से हम प्रदेश की जनता को आज़ाद करके ही दम लेंगे | जय भारत महा संपर्क अभियान के तीसरे दिन श्रमदान का कार्यक्रम चलाया जाएगा | इस दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता लोग गांव में मिलकर श्रमदान करेंगे | ऐसे में आजादी की 75वीं वर्षगांठ कांग्रेस पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी और स्वतन्त्रता आंदोलन में Congress का इतिहास बलिदानों और त्याग को बताएगी | Priyanka Gandhi के निर्देश पर इस उपलक्ष्य में हमारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे गांव में प्रवास करेंगे | कांग्रेस इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती भी कुछ चुनिंदा ग्राम सभाओं में मनाएगी | इस मौके पर कांग्रेस के नेता जनता को संविधान की शपथ भी दिलाएंगे |
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि ऐसा कई वर्षों में पहली बार हुआ है, जब चुनाव से इतने समय पहले चुनाव समिति की घोषणा हुई हो | अन्यथा चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद ही इस समिति की घोषणा होती थी | ऐसे में अच्छे उम्मीदवारों का चयन करने का अब समिति के सदस्यों के पास पूरा वक्त है |