जानिए उस जहाज का इतिहास जिसने खत्म किया मुगलों का राज।
जयपुर, आज तारीख है 24 अगस्त 2021 पर आज की तारीख भारत के इतिहास के लिए बहुत मायने रखती है। आज की तारीख पर 413 साल पहले गुजरात के सूरत बंदरगाह पर ब्रिटिश जहाज डेरा डालता है जहाज का नाम था हेक्टर और जहाज में क्या , उसमे इंग्लैंड के किंग जेम्स द्वारा भेजे कई लेटर्स और अनमोल उपहार। जहाज का कमांडर कौन, विलियम्स हॉकिंस पहला ब्रिटिश जिसने मुगलों के शासन में भारत पर कदम रखा। कारण क्या व्यापार भारत के मुगल शासक से मिलकर उनसे आज्ञा लेकर भारत में फैक्ट्रियां लगाना और कपड़े व खाग सामग्री का उत्पादन करना ।
पर क्या वह सफल हो पाया नहीं । दरहसल हुआ यूं कि हेक्टर को पुर्तगालियों द्वारा जब्त कर लिया उनका कहना था की यह बंदरगाह पुर्तगाली राजा के स्वामित्व में है और इसपर डेरा डालने से पहले पुर्तगाल से लाइसेंस प्राप्त होना चाहिए। परंतु विलियम के जोर समझाइश की वजह से पुर्तगालियों ने उसे आगरा में बैठे मुगल शासक जहांगीर से मिलने की इजाजत दे दी और एक पुर्तगाली ट्रांसलेटर भी उसे दिया। विलियम कई दिनों तक चलने व परेशानियों से जूझने के बाद आगरा दरबार पहुंचा और जहांगीर से मिला। शुरुआत में उन्हें ट्रांसलेटर की जरूरत पड़ी पर फिर दोनों की तुर्की भाषा में अच्छी पकड़ होने से बाते तुर्की में हुई, पहली मुलाकात कुछ 3घंटे चली और राजा और विलियम खास हो गए । अब ऐसी मुलाकाते आम हो गई और देखते देखते विलियम हॉकिंस को इंग्लिश खान की उपाधि भी मिल गई। यही नहीं विलियम को भारत में फैक्ट्रियां स्थापित करने की आज्ञा मिलने ही वाली थी। पर पुर्तगालियों के जहांगीर पर दबाव के चलते आज्ञा रद्द कर दी गई। और 26 नवंबर 1611 को हॉकिंस इंग्लैंड वापस लोट गया। हॉकिंस के भारत दौरे के किस्से सुन इंग्लैंड के व्यापारी इतने पागल हो गए की भारत में इंग्लैंड के व्यापारियों का ताता लग गया। ओर फिर ईस्ट इंडिया कंपनी , भारत पर ब्रिटिश राज और भारत की स्वतंत्रता का इतिहास इस एक जहाज के आने से लिखा गया।