नंदिनी चौहान
आगरा उत्तर प्रदेश| World Coconut Day हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है | यह दिन नारियल के महत्व और लाभों के बारे में जागरूकता उजागर करने और बढ़ाने के लिए मनाया जाता है | इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारियल की खेती और उत्पादकता को बढ़ावा देना है | इसमें विभिन्न एंटी-फंगल, एंटीवायरल, एंटीऑक्सिडेंट शामिल होते हैं |
पहली बार विश्व नारियल दिवस 2009 में मनाया गया था | इस दिवस को एशियाई नारियल समुदाय ने बड़े उत्साह के साथ मनाया था और इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विश्व स्तर पर नारियल की खेती के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके | नारियल को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है | नारियल पानी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं हर साल विश्व नारियल दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है | साल 2021 की थीम है, “एक सुरक्षित समावेशी लचीला और टिकाऊ नारियल समुदाय का निर्माण COVID-19 महामारी और उससे परे”| नारियल में विटामिन, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं | गर्मियों के मौसम में नारियल पानी के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है | इसके अलावा इसको डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि इंसुलिन की कमी की वजह से डायबिटीज की समस्या होती है | नारियल का पानी इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है | साथ ही नारियल पानी वजन कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है | नारियल पानी पीने से शरीर को सभी आवश्यक तत्व मिल जाते हैं, साथ ही इसे पीने से बहुत देर तक पेट भरा रहता है, जिससे अधिक खाने से बच सकते हैं और वजन को कम कर सकते हैं | भारत में हर साल अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं और इन त्योहारों में अनेक मीठी डिश बनाई जाती है जिसमें नारियल की बर्फी भी काफी मशहूर है लोग अक्सर इसे त्योहारों के समय बनाना पसंद करते हैं |
हर साल बहुत से देशों में , इस दिन को जागरूकता अभियान चलाकर मनाया जाता है। विभिन्न तरह के सेमिनार होते हैं जिनमें नारियल के उत्पादन को बढ़ाने और इसके उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बताया जाता हैं। कई किसान और व्यवसायी ऐसे आयोजनों में आते हैं और नारियल उत्पादन के बारे में विचारों और चिंताओं का आदान-प्रदान करते हैं।
ऐसी ही देश और दुनिया की तमाम नई खबरों के लिए बने रहे मेरे साथ सिर्फ और सिर्फ @thebawabilat पर|